Fela News Lifestyle Header Banner

हरियाणा HSVP घोटाला: पूर्व MLA रामनिवास गिरफ्तार, 68 करोड़ रुपये अवैध ट्रांसफर का खुलासा

हरियाणा HSVP घोटाला: पूर्व MLA रामनिवास गिरफ्तार, 68 करोड़ रुपये अवैध ट्रांसफर का खुलासा

Last Updated Aug - 23 - 2025, 03:48 PM | Source : Fela News

पंचकूला में HSVP घोटाले के मामले में पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर HSVP के खातों स
पूर्व MLA रामनिवास गिरफ्तार
पूर्व MLA रामनिवास गिरफ्तार

पंचकूला में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HSVP घोटाले के मामले में पूर्व विधायक और पूर्व लेखा सहायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। अदालत से उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील बंसल ने रिटायरमेंट से एक दिन पहले, 27 फरवरी 2019 को एक फर्जी बैंक खाता बंद करवा दिया। यही नहीं, आरोपियों ने HSVP के अन्य 10 बैंक खातों से भी करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर गबन किया।

रामनिवास ने दिसंबर 2017 में सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और बाद में चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इस मामले में फरार आरोपियों संजीव बिंदल और कुलबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यह केस 7 मार्च 2023 को पंचकूला सेक्टर-7 थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है।

शिकायत में कहा गया था कि 2015 से 2019 के बीच एक फर्जी खाते के जरिए 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि 2 जनवरी से 10 सितंबर 2018 तक HSVP के दो खातों से 68.71 करोड़ रुपये इस फर्जी खाते में ट्रांसफर किए गए।

इसके बाद रामनिवास, सुनील बंसल और संजीव बिंदल ने यह रकम 85 अलग-अलग बैंक खातों में भेज दी। ये खाते जमीन अधिग्रहण मुआवजा पाने वाले लोगों के नाम पर खोले गए थे, जबकि असल में HSVP ने ऐसी कोई जमीन अधिग्रहित ही नहीं की थी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More