Header Image

उत्तर भारत में हो सकता है भारी बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में हो सकता है भारी बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Last Updated Sep - 12 - 2025, 01:32 PM | Source : Fela News

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में आज से भारी बारिश के साथ बिजली-कड़कड़ाहट हो सकती है। मानसून पीछे होते-होते फिर से सक्रिय हो
उत्तर भारत में हो सकता है
उत्तर भारत में हो सकता है

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश और तूफानी मौसम की संभावना है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर और देवरिया जैसे जिलों में अधिक सतर्क रहने का निर्देश है।  बिहार के पश्चिम चंपारण, बांका, मुजफरपुर, भागलपुर और सारण जिलों में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 

पहाड़ों में भी हालात ख़राब बने रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा तथा उत्तराखंड के देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन गर्मी और उमस अगले 3-4 दिनों तक बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33°C रहने की संभावना है।

Share :

Trending this week

ट्विशा डेथ केस में बड़ा झटका

May - 28 - 2026

Twisha Sharma Case Bhopal:भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में मध्य... Read More

PM मोदी का सवाल सुन चौंके मंत्री

May - 28 - 2026

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और फ्यूल संकट के बीच प्रधानमं... Read More

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

May - 27 - 2026

बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर स... Read More