Header Image

गाजीपुर मुर्गा मंडी पर हाई कोर्ट सख्त, अवमानना की चेतावनी

गाजीपुर मुर्गा मंडी पर हाई कोर्ट सख्त, अवमानना की चेतावनी

Last Updated Jan - 30 - 2026, 11:02 AM | Source : Fela News

Ghazipur Market: दिल्ली हाईकोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी में हो रहे अवैध कटान को ‘हॉरिफाइंग’ करार देते हुए गहरी नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि 2018 में दिए गए
गाजीपुर मुर्गा मंडी पर हाई कोर्ट सख्त
गाजीपुर मुर्गा मंडी पर हाई कोर्ट सख्त

दिल्ली हाईकोर्ट ने गाजीपुर मुर्गा मंडी में चिकन और अन्य पक्षियों के लगातार हो रहे अवैध कटान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने इस स्थिति को ‘हॉरिफाइंग’ यानी बेहद डरावना बताते हुए कहा कि पुराने आदेशों का पालन न होने पर अवमानना की कार्रवाई की जाएगी।

चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ इस मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी। यह याचिका पशु कल्याण कार्यकर्ता गौरी मौलेखी ने दाखिल की है, जिन्होंने कोर्ट के सामने ताजा तस्वीरें पेश कीं। इन तस्वीरों में कथित तौर पर गाजीपुर मुर्गा मंडी में खुलेआम पक्षियों का कटान होते दिखाया गया है।

2018 के आदेश की अनदेखी

कोर्ट ने याद दिलाया कि 24 सितंबर 2018 को उसने गाजीपुर मुर्गा मंडी में पक्षियों के कटान पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। साथ ही नगर निगम और अन्य एजेंसियों को पर्यावरण और प्रदूषण नियमों के तहत एक व्यवस्थित बाजार विकसित करने के निर्देश दिए गए थे।

तस्वीरों से उजागर हुई उल्लंघन की स्थिति

हालिया तस्वीरों को देखने के बाद अदालत ने कहा कि उसके आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, “कृपया सुनिश्चित करें कि यह सब बंद हो। यह स्थिति डरावनी है।” अदालत ने नगर निगम से पूछा कि क्या 2018 के आदेश का उल्लंघन हो रहा है।

एमसीडी का पक्ष

दिल्ली हाईकोर्ट में एमसीडी की ओर से पेश वकील ने बताया कि नियम तोड़ने वाले कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस या लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर स्लॉटरहाउस चलाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने एमसीडी और अन्य संबंधित एजेंसियों को दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े 

कड़कड़ाती ठंड में याददाश्त खो देता है यह जीव, गर्मी में सब याद

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More