Fela News Lifestyle Header Banner

हिमाचल: कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से भयंकर बाढ़, दो की मौत, 20 लोग लापता

हिमाचल: कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से भयंकर बाढ़, दो की मौत, 20 लोग लापता

Last Updated Jun - 27 - 2025, 12:05 PM | Source : Fela News

हिमाचल के कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही, नदियों में उफान, घर बहे, पुल टूटे, जनजीवन अस्त-व्यस्त और कई लोग लापता।
कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से भयंकर बाढ़
कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से भयंकर बाढ़

25 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में अचानक बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लापता लोगों में कई स्थानीय निवासी और मजदूर शामिल हैं, जो बाढ़ की चपेट में आ गए। पानी के तेज बहाव ने कई मकानों, दुकानों और वाहनों को बहा दिया।

प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार बारिश और बाढ़ की चेतावनी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं आ रही हैं। प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More