Fela News Lifestyle Header Banner

Hot Air Balloon: दिल्ली में शुरू हुई हॉट एयर बैलून राइड: कीमत, टाइमिंग, रूट?

Hot Air Balloon: दिल्ली में शुरू हुई हॉट एयर बैलून राइड: कीमत, टाइमिंग, रूट?

Last Updated Dec - 01 - 2025, 02:04 PM | Source : Fela News

Delhi Skyline View Ride: दिल्ली अब उन शहरों में शामिल हो गया है जहां हॉट एयर बैलून राइड की सुविधा मिलती है. आइए जानते हैं यह राइड कहां से मिलती है और इसका किराय
दिल्ली में शुरू हुई हॉट एयर बैलून राइड
दिल्ली में शुरू हुई हॉट एयर बैलून राइड

Yamuna Riverfront Aerial View:दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 29 नवंबर, शनिवार से राजधानी में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत कर दी है। इसकी शुरुआत असीता ईस्ट पार्क से हुई है। यहां लोग 100–150 फीट की ऊंचाई तक जाने वाले टेदर्ड बैलून में बैठकर यमुना के नए बने फ्लडप्लेन, शहर की स्काईलाइन और आसपास की हरियाली का खूबसूरत नज़ारा देख सकते हैं। यह राइड हाल ही में बानसेरा पार्क में सफल ट्रायल के बाद शुरू की गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने खुद ट्रायल राइड ली थी और इसे “दिल्लीवासियों के लिए अनोखा अनुभव” बताया। उन्होंने कहा कि यह राइड एक्सपर्ट टीम द्वारा चलाई जाती है और सभी सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाता है।

राइड कहां मिलेगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DDA इस राइड को चार जगहों पर शुरू कर रहा है:

  • असीता ईस्ट पार्क (यहां से राइड शुरू हो चुकी है)
  • बानसेरा पार्क
  • यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

राइड के दौरान बैलून लगभग 120 फीट की ऊंचाई तक जाता है, जहां से यमुना रिवरफ्रंट और दिल्ली के खास लैंडमार्क साफ दिखाई देते हैं।

टिकट और टाइमिंग

राइड 29 नवंबर से असीता पार्क में आम लोगों के लिए खुल चुकी है।

टिकट की अनुमानित कीमत ₹3,000 + GST प्रति व्यक्ति है।

एक बैलून में पायलट के साथ 3–5 लोग बैठ सकते हैं।

मांग बढ़ने पर बड़ी टोकरी भी लग सकती है, जिसमें 8–10 लोग बैठ सकेंगे।

राइड का समय रोजाना शाम 3:30 से 7 बजे तक है।

आने वाले दिनों में यह सुविधा तीन और जगह—बानसेरा पार्क, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और CWG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स—तक बढ़ाई जाएगी।

राइड में क्या है खास?

  • 360° डिग्री पैनोरमिक व्यू
  • सुरक्षित और नियंत्रित ऊंचाई
  • प्रशिक्षित पायलट और सख्त सुरक्षा चेक
  • परिवार, टूरिस्ट और एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहतरीन अनुभव

इस कदम के साथ दिल्ली अब उन चुनिंदा ग्लोबल शहरों में शामिल हो गई है, जहां शहर के बीचों-बीच अर्बन बैलून राइड का अनुभव मिलता है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More