Header Image

लाल किले के बाहर धमाका कैसे टूटी सुरक्षा की दीवार… ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत

लाल किले के बाहर धमाका कैसे टूटी सुरक्षा की दीवार… ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत

Last Updated Nov - 11 - 2025, 05:02 PM | Source : Fela News

दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए धमाके से दहशत फैल गई। ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हुई, कई घायल। जांच एजेंसियां सुरक्षा चूक और साजिश की पड़ताल में जुटीं।
लाल किले के बाहर धमाका कैसे टूटी सुरक्षा की दीवार
लाल किले के बाहर धमाका कैसे टूटी सुरक्षा की दीवार

दिल्ली एक बार फिर खौफ में है, यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट जारी। लाल किले के बाहर रविवार को हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया। दोपहर करीब 3 बजे हुए इस विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका लाल किले के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक सफेद कार में हुआ। चंद सेकंड में आग की लपटें उठीं और धुआं पूरे इलाके में फैल गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएसजी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मलबे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट IED से हुआ या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ से।

गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने स्थिति की समीक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि “देश ऐसे कायराना हमलों से नहीं डरेगा।” पीएम ने घायलों के इलाज और जांच में तेजी के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि विस्फोट में इस्तेमाल कार की पहचान हो चुकी है और उसके मालिक की तलाश जारी है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश और मुंबई समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

लाल किले जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में यह धमाका सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। इस इलाके में सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षाबलों की तैनाती हमेशा रहती है, फिर भी इतनी बड़ी चूक कैसे हुई , इस पर जांच जारी है।

दिल्ली पहले भी कई बार आतंक की साजिशों का निशाना बन चुकी है, लेकिन ऐतिहासिक लाल किले के बाहर हुआ यह धमाका एक गहरी चिंता छोड़ गया है। फिलहाल पूरा इलाका सुरक्षा घेरे में है और जांच एजेंसियां हर संभावना पर काम कर रही हैं।

 

Share :

Trending this week

ट्विशा डेथ केस में बड़ा झटका

May - 28 - 2026

Twisha Sharma Case Bhopal:भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में मध्य... Read More

PM मोदी का सवाल सुन चौंके मंत्री

May - 28 - 2026

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और फ्यूल संकट के बीच प्रधानमं... Read More

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

May - 27 - 2026

बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर स... Read More