Header Image

हैदराबाद की IT कंपनी ने गोल्डन रिट्रीवर को बनाया 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर', इंटरनेट पर छाया डेनवर का क्यूट जलवा

हैदराबाद की IT कंपनी ने गोल्डन रिट्रीवर को बनाया 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर', इंटरनेट पर छाया डेनवर का क्यूट जलवा

Last Updated May - 30 - 2025, 03:14 PM | Source : Fela News

हैदराबाद की एक IT कंपनी ने अनोखा कदम उठाते हुए एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग को 'Chief Happiness Officer' (CHO) बना लिया है – और अब ये क्यूट खबर सोशल मीडिया पर दिल जीत
हैदराबाद की IT कंपनी ने गोल्डन रिट्रीवर को बनाया 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर'
हैदराबाद की IT कंपनी ने गोल्डन रिट्रीवर को बनाया 'चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर'

'Harvesting Robotics' नाम की यह कंपनी किसानों के लिए टिकाऊ लेज़र वीडिंग टेक्नोलॉजी पर काम करती है। लेकिन इस बार चर्चा का कारण बनी है इनकी नई भर्ती – डेनवर नाम का एक प्यारा कुत्ता, जो अब ऑफिस की ऊर्जा और मुस्कान का जिम्मेदार है।

कंपनी के को-फाउंडर राहुल अरेपाका ने इस खुशखबरी को LinkedIn पर शेयर करते हुए लिखा,

"मिलिए हमारी नई टीम मेंबर से – डेनवर, Chief Happiness Officer। वो कोडिंग नहीं करता, मीटिंग्स में नहीं बोलता, बस आता है, दिल चुरा लेता है और ऑफिस में पॉज़िटिव एनर्जी फैला देता है।"

राहुल ने ये भी बताया कि अब उनकी कंपनी पूरी तरह से पेट-फ्रेंडली हो गई है और इसे उन्होंने "अब तक का सबसे बेहतरीन फैसला" बताया।

डेनवर भले ही प्रोग्रामिंग या प्रेजेंटेशन में हिस्सा न लेता हो, लेकिन उसका ऑफिस में होना ही टीम का मूड फ्रेश रखने के लिए काफी है। कर्मचारियों की खुशी और वर्क एनवायरनमेंट में पॉज़िटिव बदलाव को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है।

इस प्यारी पहल को देखकर सोशल मीडिया पर यूज़र्स खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि "ऐसी ऑफिस कल्चर हर जगह होनी चाहिए," तो कुछ ने डेनवर को "बेस्ट बॉस" तक कह दिया।

डेनवर की इस दिल जीत लेने वाली जॉब ने दिखा दिया कि कभी-कभी ऑफिस में खुशी लाने के लिए सिर्फ wagging tail और मासूम आंखें ही काफी होती हैं।

Share :

Trending this week

वृंदावन यमुना हादसा

Apr - 11 - 2026

वृंदावन के केशी घाट पर यमुना नदी में हुए भीषण स्टीमर हाद... Read More

जब आमने-सामने आए मोदी-राहुल

Apr - 11 - 2026

देश की राजनीति में जहां अक्सर तीखी बहस और टकराव देखने को ... Read More

दिल्ली की नई EV पॉलिसी जारी

Apr - 11 - 2026

राजधानी में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा ... Read More