Header Image

भारत ने पहलगाम हमले के बाद GEO News, SAMAA TV समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर बैन लगाया।

भारत ने पहलगाम हमले के बाद GEO News, SAMAA TV समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर बैन लगाया।

Last Updated Apr - 28 - 2025, 12:13 PM | Source : Fela New s

India Banned Pakistani Channels:गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगाया।
भारत ने पहलगाम हमले के बाद GEO News, SAMAA TV समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर बैन लगाया।
भारत ने पहलगाम हमले के बाद GEO News, SAMAA TV समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर बैन लगाया।

India Banned Pakistani Channels: भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों, जैसे डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज, पर बैन लगा दिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ये चैनल भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भ्रामक और उकसाने वाली बातें फैला रहे थे। 

अधिकारी के मुताबिक, इन चैनलों के जरिए भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाली गलत सूचनाएं दी जा रही थीं। पहलगाम हमले में 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए।

On the recommendations of the Ministry of Home Affairs, the Government of India has banned the 16 Pakistani YouTube channels including Dawn News, Samaa TV, Ary News, Geo News for disseminating provocative and communally sensitive content, false and misleading narratives and… pic.twitter.com/AusR1fCkvN

— ANI (@ANI) April 28, 2025
भारत ने इस हमले के बाद कई कड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिंधु जल समझौते को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए वीजा रद्द कर दिए गए हैं और पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है, और अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट भी बंद किया जाएगा। ये सभी कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं।

पाकिस्तान फिर नहीं सुधरा, लगातार चौथे दिन LoC पर सीजफायर तोड़ा; भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया।

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More