Fela News Lifestyle Header Banner

दुनिया के टॉप 10 ताकतवर देशों से बाहर हुआ भारत, जानें पाकिस्तान की रैंकिंग क्या है

दुनिया के टॉप 10 ताकतवर देशों से बाहर हुआ भारत, जानें पाकिस्तान की रैंकिंग क्या है

Last Updated May - 28 - 2025, 10:47 AM | Source : Fela News

India GDP Ranking: भारत अब दुनिया के टॉप 10 सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट में शामिल नहीं है। अमेरिका पहले नंबर पर है।
दुनिया के टॉप 10 ताकतवर देशों से बाहर हुआ भारत
दुनिया के टॉप 10 ताकतवर देशों से बाहर हुआ भारत

India GDP Ranking:भारत अब दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गया है। यह जानकारी यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट द्वारा जारी ताज़ा ग्लोबल पावर रैंकिंग 2025 से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब 12वें स्थान पर खिसक गया है। यह पहला मौका है जब भारत इस लिस्ट के टॉप 10 से बाहर हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और मजबूत राजनीतिक स्थिति होने के बावजूद भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है। भारत की जनसंख्या फिलहाल 1.43 अरब है और उसकी जीडीपी 3.55 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इसके बावजूद, देश अपनी वैश्विक प्रभावशाली स्थिति बनाए रखने में पिछड़ गया है।

अमेरिका पहले, चीन और रूस भी टॉप 5 में

रैंकिंग में अमेरिका पहले पायदान पर है। अमेरिका की जीडीपी 27.4 ट्रिलियन डॉलर है और आबादी 333 मिलियन के आसपास है। चीन दूसरे नंबर पर है, जिसकी जनसंख्या 1.41 अरब और जीडीपी 17.8 ट्रिलियन डॉलर है। रूस तीसरे स्थान पर है, जिसकी जीडीपी 2.02 ट्रिलियन डॉलर और आबादी 144 मिलियन है।

यूके, जर्मनी, फ्रांस जैसे देश टॉप 10 में

ब्रिटेन चौथे, जर्मनी पांचवें और दक्षिण कोरिया छठे स्थान पर है। फ्रांस सातवें, जापान आठवें और सऊदी अरब नौवें पायदान पर है। टॉप 10 की सूची में इटली भी शामिल है।

पाकिस्तान टॉप 30 में भी नहीं

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि पाकिस्तान टॉप 30 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भी शामिल नहीं है। इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान की वैश्विक प्रभावशीलता बेहद कम है।

भारत की गिरती रैंकिंग पर चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की रैंकिंग में गिरावट का कारण वैश्विक स्तर पर प्रभाव में कमी और कूटनीतिक चुनौतियाँ हो सकती हैं। रिपोर्ट के बाद राजनीतिक और रणनीतिक विश्लेषकों में इस विषय को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More