Fela News Lifestyle Header Banner

भारत ने नाम उजागर कर बताया कि कौन से पाकिस्तानी अधिकारी आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए थे।

भारत ने नाम उजागर कर बताया कि कौन से पाकिस्तानी अधिकारी आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए थे।

Last Updated May - 12 - 2025, 01:56 PM | Source : Fela News

Pakistani Officers Joins Terrorist Funeral: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों, एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया।
भारत ने नाम उजागर कर बताया कि कौन से पाकिस्तानी अधिकारी आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए थे।
भारत ने नाम उजागर कर बताया कि कौन से पाकिस्तानी अधिकारी आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए थे।

India-Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान के उन सेना अधिकारियों के नाम जारी किए हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के तहत मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुए थे। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के मुख्य अड्डे शामिल थे।

मुरीदके में मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अब्दुल रऊफ भी शामिल था, जिसे अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान सेना के अधिकारियों जैसे लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह, मेजर जनरल राव इमरान सरताज और ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर भी जनाजे में शामिल हुए।

इस जनाजे में पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी उस्मान अनवर और नेता मलिक सोहैब अहमद भी थे। आतंकवादियों के ताबूत पाकिस्तानी झंडे में लपेटे गए थे और पूरे सम्मान के साथ जनाजा उठाया गया। भारत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और कुछ महत्वपूर्ण आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गईं।

इन मारे गए आतंकवादियों में खालिद उर्फ अबू अकाशा, मुदस्सिर खादियन खास, मोहम्मद हसन खान, यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद शामिल थे, जो जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे और 1999 के आईसी-814 हाईजैकिंग और 2019 के पुलवामा हमले में शामिल थे।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More