Header Image

मुंबई में बनेगा भारत का पहला इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी हब, फडणवीस सरकार ने की घोषणा

मुंबई में बनेगा भारत का पहला इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी हब, फडणवीस सरकार ने की घोषणा

Last Updated Jun - 14 - 2025, 01:50 PM | Source : Fela News

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार मुंबई में 'इंटरनेशनल एजुकेशन सिटी' बना रही है, जिसके लिए पांच विदेशी यूनिवर्सिटियों – एबरडीन, यॉर्क, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, इल
मुंबई में बनेगा भारत का पहला इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी हब
मुंबई में बनेगा भारत का पहला इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी हब

International Education City in Mumbai: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 'मुंबई राइजिंग – क्रिएटिंग एन इंटरनेशनल एजुकेशन सिटी' योजना शुरू की है। इसके तहत पांच विदेशी यूनिवर्सिटियों को मुंबई और नवी मुंबई में कैंपस खोलने के लिए आशय पत्र (Letter of Intent) दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में आयोजित होगा।

जिन यूनिवर्सिटियों को बुलाया गया है, उनमें एबरडीन यूनिवर्सिटी, यॉर्क यूनिवर्सिटी, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी, इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और यूरोपियन डिजाइन इंस्टीट्यूट (IED) शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहेंगे।

यह एजुकेशन सिटी CIDCO के सहयोग से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाई जाएगी और यह देश की पहली ऐसी इंटरनेशनल एजुकेशन सिटी होगी। करीब 5 किलोमीटर के इलाके में फैली यह सिटी भारतीय छात्रों को देश में ही इंटरनेशनल क्वालिटी की पढ़ाई का मौका देगी। इससे भारत में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ ग्लोबल छात्रों और टीचर्स से सहयोग भी बढ़ेगा।

Share :

Trending this week

नोएडा में DM मेधा रूपम की चेतावनी

Apr - 15 - 2026

नोएडा में श्रमिकों के हालिया विरोध प्रदर्शन और हिंसक घट... Read More

फरीदाबाद में वेतन मांग पर प्रदर्शन

Apr - 15 - 2026

हरियाणा के फरीदाबाद में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग क... Read More

सम्राट चौधरी नए सीएम

Apr - 14 - 2026

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है। सम्राट चौध... Read More