Fela News Lifestyle Header Banner

ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PM ने कहा– अब न व्यापार होगा, न बात।

ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PM ने कहा– अब न व्यापार होगा, न बात।

Last Updated May - 23 - 2025, 02:20 PM | Source : Fela News

PM मोदी का पाकिस्तान को करारा जवाब: 'जब सिंदूर बारूद बनता है, तो दुश्मन घुटनों पर आता है'
ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई
ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर की रैली में पाकिस्तान पर हुए ताज़ा सैन्य जवाब को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारतीय सेना की तीनों शाखाओं ने मिलकर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अब दुनिया ने देख लिया है कि जब ‘सिंदूर बारूद बन जाता है’, तो अंजाम क्या होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अब नया न्याय देना शुरू किया है—आतंकवाद का जवाब सीमा पार जाकर दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि अब पाकिस्तान से न कोई व्यापार होगा और न ही बातचीत।

PM मोदी ने अपनी बात को तीन स्पष्ट बिंदुओं में रखा:

 1. हर आतंकी हमले का करारा जवाब मिलेगा। 

2. भारत अब परमाणु बम की धमकियों से डरने वाला नहीं है।

3. पाकिस्तान के ‘राज्य और गैर-राज्य’ दोनों तरह के आतंकी अब एक ही नजर से देखे जाएंगे।

बीकानेर में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, "राजस्थान की इस वीर भूमि ने हमेशा सिखाया है कि देश और देशवासियों से बढ़कर कुछ नहीं। 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में महिलाओं से धर्म पूछकर उनका सिंदूर उजाड़ा। वो गोलियां सिर्फ वहां नहीं चलीं, वो 140 करोड़ देशवासियों के सीने में लगीं। तब पूरे देश ने संकल्प लिया कि अब आतंकवाद का ऐसा जवाब दिया जाएगा, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता।"

PM मोदी ने आगे कहा, “आपके आशीर्वाद और सेना के पराक्रम से हमने अपना वादा निभाया। सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और उन्होंने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।”

उन्होंने दावा किया, “22 तारीख के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। अब दुनिया और दुश्मनों को समझ आ गया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है।”

PM मोदी ने बताया कि वे बीकानेर के नाल एयरपोर्ट के रास्ते पहुंचे, जिसे पाकिस्तान ने निशाना बनाया था, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस अब ICU में है—भारतीय सेना के सटीक हमलों से वह पूरी तरह तबाह हो चुका है।

प्रधानमंत्री के इस बयान को चुनावी जनसभा से कहीं आगे का संदेश माना जा रहा है—एक तरफ सख्त रणनीतिक रुख, तो दूसरी तरफ सेना को खुली छूट का ऐलान।

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More