Fela News Lifestyle Header Banner

Indian Railways: रेलवे टिकट बुकिंग का नियम बदला, नए सिस्टम को जानना अब जरूरी हो गया

Indian Railways: रेलवे टिकट बुकिंग का नियम बदला, नए सिस्टम को जानना अब जरूरी हो गया

Last Updated Jun - 05 - 2025, 03:20 PM | Source : Fela News

भारतीय रेलवे ने नई टिकट बुकिंग प्रणाली शुरू की है, जिससे एक मिनट में 31,814 टिकट बुक हुए हैं। इस सिस्टम में बॉट रोकने के लिए एंटी-बॉट तकनीक और कई डिजिटल अपडेट श
रेलवे टिकट बुकिंग का नियम बदला
रेलवे टिकट बुकिंग का नियम बदला

Indian Railways Ticket System: भारतीय रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब रेलवे ने डिजिटल तकनीक और एंटी-बॉट सिस्टम को शामिल करते हुए नई टिकटिंग प्रणाली शुरू की है। इसके तहत 22 मई 2025 को रेलवे ने एक मिनट में 31,814 टिकट बुक करके नया रिकॉर्ड बनाया।

रेलवे ने एक एडवांस्ड AI आधारित बॉट मिटिगेशन सिस्टम लागू किया है, जो फर्जी बॉट्स को रोकता है और असली यात्रियों को आसान और सुरक्षित बुकिंग की सुविधा देता है।

बड़े बदलावों में शामिल हैं:

  1. बेहतर यूजर अनुभव – अब टिकट बुकिंग का प्रोसेस और आसान हो गया है। सुरक्षा भी बढ़ी है और सभी यात्रियों को बराबरी का मौका मिलता है।
  2. बॉट्स पर रोक – नई प्रणाली के जरिए फर्जी बॉट्स को हटाया गया है। पहले IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन ट्रैफिक का 50% बॉट्स से होता था, अब ये घट गया है।
  3. 2.5 करोड़ फर्जी ID बंद – रेलवे ने 2.5 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को निष्क्रिय कर दिया है, जो गलत तरीके से टिकट बुकिंग में इस्तेमाल हो रही थीं।
  4. आधार अनिवार्य – अब आधार से वेरीफाई न होने वाले यूजर तत्काल टिकट पंजीकरण के 3 दिन बाद ही बुक कर सकते हैं।

अब रोजाना लॉगिन करने वाले यूजर्स की संख्या 19.5% बढ़कर 82.57 लाख हो गई है। वहीं, ई-टिकट की बुकिंग में भी 11.8% की बढ़ोतरी हुई है, जो अब कुल बुकिंग का 86.38% हिस्सा है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More