Fela News Lifestyle Header Banner

इंदौर मेट्रो की शुरुआत, 31KM प्रोजेक्ट में नई सुविधाएं, लोगों को सफर में मिलेगा आराम

इंदौर मेट्रो की शुरुआत, 31KM प्रोजेक्ट में नई सुविधाएं, लोगों को सफर में मिलेगा आराम

Last Updated May - 31 - 2025, 02:33 PM | Source : Fela News

Indore Metro: इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का सबसे अहम कॉरिडोर शहर को नए और आधुनिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल से इसका
इंदौर मेट्रो की शुरुआत
इंदौर मेट्रो की शुरुआत

Indore Metro Inauguration by PM Modi: इंदौर, जो देश का सबसे साफ-सुथरा शहर माना जाता है, अब मेट्रो सेवा के साथ एक नए दौर में कदम रख रहा है। आज यानी 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे और वहीं से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर हो रहा है। साथ ही सतना और दतिया एयरपोर्ट का भी वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा

क्या खास है इंदौर मेट्रो में?

मेट्रो के पहले चरण में करीब 6 किलोमीटर लंबा सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर शुरू किया जा रहा है। यह येलो लाइन का हिस्सा है, जिसमें 5 स्टेशन - गांधीनगर, सुपर कॉरिडोर 6, 5, 4 और 3 शामिल हैं। यह मेट्रो न सिर्फ ट्रैफिक कम करेगी बल्कि प्रदूषण घटाने में भी मदद करेगी।

पूरा प्रोजेक्ट

पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट की लंबाई 31.32 किलोमीटर है, जिसमें 22.62 किमी एलिवेटेड और 8.7 किमी अंडरग्राउंड लाइन होगी। इसमें कुल 28 स्टेशन बनेंगे। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 7,500 करोड़ रुपये है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More