Fela News Lifestyle Header Banner

IRCTC केस: लालू परिवार के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने फैसला

IRCTC केस: लालू परिवार के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने फैसला

Last Updated Oct - 13 - 2025, 01:15 PM | Source : Fela News

IRCTC Scam Case: लालू यादव के रेलमंत्री रहते समय, उन पर IRCTC के रांची और पुरी स्थित BNR होटलों के रखरखाव के ठेके गलत तरीके से देने का आरोप है।
लालू परिवार के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने फैसला
लालू परिवार के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं, यानी अब इनके खिलाफ मुकदमा चलेगा।

कौन-कौन से आरोप तय हुए?

लालू परिवार के खिलाफ IPC की धारा 420, 120B और प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) व 13(1)(d) के तहत आरोप तय किए गए हैं। प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराएं केवल लालू यादव पर हैं, क्योंकि उन्होंने सरकारी पद का दुरुपयोग किया।

कोर्ट में क्या हुआ?

कोर्ट ने लालू यादव से पूछा कि क्या आप अपना अपराध मानते हैं। लालू, राबड़ी और तेजस्वी ने अपराध मानने से इनकार कर दिया। परिवार ने कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे। राबड़ी यादव ने इसे गलत केस बताया।

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने माना कि लालू यादव की जानकारी में इस घोटाले की साजिश हुई थी। आरोपी व्यापक साजिश में शामिल थे। इस मामले में राबड़ी और तेजस्वी को कम कीमत पर जमीन मिली। इस स्टेज पर “Quid pro quo” का मामला दिखाई दे रहा है।

लालू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर पहुंचे

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव कोर्ट में पेश होने के लिए व्हीलचेयर पर आए। उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और प्रेमचंद गुप्ता भी मौजूद थे। वे 12 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे और मीसा भारती के पंडारा पार्क आवास पर ठहरे।

CBI ने क्या आरोप लगाए?

सीबीआई की चार्जशीट में कहा गया कि 2004-2014 के बीच IRCTC के BNR होटलों (पुरी और रांची) को पहले IRCTC को ट्रांसफर किया गया और बाद में संचालन व रखरखाव के लिए सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर दिया गया। आरोप है कि निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी की गई और शर्तों में बदलाव किया गया। चार्जशीट में IRCTC के तत्कालीन महाप्रबंधक वीके अस्थाना और आरके गोयल, साथ ही सुजाता होटल्स के डायरेक्टर, चाणक्य होटल के मालिक विजय और विनय कोचर का भी नाम है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More