Fela News Lifestyle Header Banner

IRCTC Scam: क्या है IRCTC घोटाला, कितनी हुई रुपये की हेराफेरी?

IRCTC Scam: क्या है IRCTC घोटाला, कितनी हुई रुपये की हेराफेरी?

Last Updated Oct - 13 - 2025, 04:05 PM | Source : Fela News

IRCTC Scam: IRCTC घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
क्या है IRCTC घोटाला
क्या है IRCTC घोटाला

IRCTC Scam: भारत के सबसे चर्चित भ्रष्टाचार मामलों में से एक — आईआरसीटीसी घोटाला — अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव सहित कई लोगों पर आरोप तय किए हैं। यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रांची और पुरी के दो आईआरसीटीसी होटलों के टेंडर में गड़बड़ी से जुड़ा है।

क्या है आईआरसीटीसी घोटाला?

2004–2009 के दौरान लालू यादव रेल मंत्री थे। तब रेलवे ने रांची और पुरी के बीएनआर होटलों का संचालन और रखरखाव आईआरसीटीसी को सौंपा था। जांच में पता चला कि इन होटलों का ठेका विनय और विजय कोचर की कंपनी सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को गलत तरीके से दिया गया।

जमीन सौदा और रिश्वत का आरोप

सीबीआई का कहना है कि इस ठेके के बदले लालू परिवार को पटना में तीन एकड़ की जमीन रिश्वत के रूप में दी गई थी। यह जमीन पहले एक बेनामी कंपनी डिलाइट मार्केटिंग लिमिटेड के जरिए दी गई और बाद में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की कंपनी लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने खरीद ली।

करीब 94 करोड़ की इस जमीन को सिर्फ 65 लाख रुपए में बेचा गया, जबकि इसका सरकारी मूल्य लगभग 32 करोड़ रुपए था। अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप तय किए हैं।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More