Fela News Lifestyle Header Banner

क्या विजय के कैंपेन से जुड़ा है तमिलनाडु भगदड़ कांड

क्या विजय के कैंपेन से जुड़ा है तमिलनाडु भगदड़ कांड

Last Updated Oct - 04 - 2025, 04:50 PM | Source : Fela News

तमिलनाडु में हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे की जांच अब एसआईटी को सौंपी गई है। इस मामले में एक्टर विजय के चुनावी कैंपेन की गाड़ी को भी जब्त किया जाएगा। घटना के बाद राजन
क्या विजय के कैंपेन से जुड़ा
क्या विजय के कैंपेन से जुड़ा

तमिलनाडु में हुए हालिया भगदड़ हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दियाहैघटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में लोग एक राजनीतिक सभा में पहुंचे थे। अब जांच में नया मोड़ आया है अधिकारियों ने बताया है कि एक्टर विजय के कैंपेन की गाड़ी इस मामले में जांच के दायरे में है और उसे जब्त करने की तैयारी चल रही है।

 

रिपोर्ट्सके मुताबिक, भगदड़ के वक्त विजय के चुनाव प्रचार अभियान का काफिला भी उसी इलाके से गुजर रहा था। पुलिस को शक है कि अचानक बढ़ी भीड़ और वाहन मूवमेंट ने स्थिति को और खराब कर दिया। इसी कारण एसआईटी ने फैसला किया है कि घटना के सभी विजुअल्स और वाहन मूवमेंट की जांच की जाएगी।

 

घटना में कई लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि भगदड़ की वजह गलत सूचना और भीड़ के अनियंत्रित रूप से आगे बढ़ने के कारण हुई। लेकिन अब कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रचार वाहनों की मौजूदगी ने अफरा-तफरी को और बढ़ाया।

 

एसआईटी ने सभी संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। एक्टर विजय की टीम ने बयान जारी कर कहा है कि उनका काफिला घटना स्थल से कुछ दूरी पर था और वे किसी तरह की गड़बड़ी में शामिल नहीं थे। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

 

फिलहाल पुलिस तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त कौन से वाहन वहां मौजूद थे और स्थिति कैसे नियंत्रण से बाहर हुई। तमिलनाडु की राजनीति में इस हादसे ने बड़ा विवाद खड़ा करदियाहैऔर अब सबकी नजर एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी है, जो सच्चाई सामने लाएगी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More