" /> " />
Fela News Lifestyle Header Banner

1 जुलाई से बढ़ेगा ट्रेन किराया, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य

1 जुलाई से बढ़ेगा ट्रेन किराया, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य

Last Updated Jun - 25 - 2025, 03:24 PM | Source : Fela News

1 जुलाई से ट्रेन यात्रा महंगी होने वाली है, क्योंकि किराया बढ़ाया जाएगा। साथ ही, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रियों में चिं
1 जुलाई से बढ़ेगा ट्रेन किराया
1 जुलाई से बढ़ेगा ट्रेन किराया

1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे देशभर में किराए में मामूली बढ़ोतरी करने जा रहा है। साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में भी अहम बदलाव किया जाएगा।

रेलवे द्वारा किए गए ऐलान के अनुसार, नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। हालांकि उपनगरीय यात्रियों और 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाले दूसरी श्रेणी के यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं होगा। 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने पर दूसरी श्रेणी में 0.5 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ेगा। मासिक सीजन टिकट (MST) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके अलावा, 1 जुलाई से IRCTC की वेबसाइट या ऐप के ज़रिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से प्रमाणीकरण जरूरी होगा। रेलवे का कहना है कि इससे फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और तत्काल सेवा का लाभ केवल असली यात्रियों को ही मिलेगा। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और सिस्टम में सुधार के मकसद से उठाया गया है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More