Fela News Lifestyle Header Banner

जूस डाइट बना जानलेवा: तमिलनाडु में 17 साल के किशोर की मौत, YouTube से ली थी प्रेरणा

जूस डाइट बना जानलेवा: तमिलनाडु में 17 साल के किशोर की मौत, YouTube से ली थी प्रेरणा

Last Updated Jul - 28 - 2025, 04:48 PM | Source : Fela News

मिलनाडु में एक 17 वर्षीय किशोर ने यूट्यूब से प्रेरित होकर तीन महीने तक सिर्फ जूस पीया, ठोस खाना नहीं खाया। शरीर कमजोर पड़ा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
तमिलनाडु में 17 साल के किशोर की मौत
तमिलनाडु में 17 साल के किशोर की मौत

तमिलनाडु के कन्याकुमारी ज़िले के कोलेचल इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय शक्तीस्वरन नामक किशोर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह पिछले तीन महीने से केवल फलों के जूस पर आधारित डाइट ले रहा था, जो उसने यूट्यूब से सीखी थी। 

शक्तीस्वरन ने इस डाइट के दौरान पूरी तरह से ठोस भोजन त्याग दिया था और किसी डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह नहीं ली थी। हाल ही में उसने एक्सरसाइज़ भी शुरू की थी और वह कुछ अनजान दवाएं भी ले रहा था। घटना वाले दिन उसे अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और वह घर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टर फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं ताकि यह पुष्टि हो सके कि क्या यह अत्यधिक जूस डाइट ही उसकी मौत का कारण बनी। यह घटना सोशल मीडिया पर फैली अवैज्ञानिक स्वास्थ्य सलाहों के प्रति एक गंभीर चेतावनी है|

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More