Fela News Lifestyle Header Banner

Kathua Encounter:जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी मुठभेड़, जैश के 3 आतंकी ढेर; 4 जवान शहीद, DSP समेत 5 घायल।

Kathua Encounter:जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी मुठभेड़, जैश के 3 आतंकी ढेर; 4 जवान शहीद, DSP समेत 5 घायल।

Last Updated Mar - 28 - 2025, 11:48 AM | Source : Fela News

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। इसमें चार जवान शहीद हो गए और डीएसपी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी मुठभेड़,
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी मुठभेड़,

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। इसमें चार जवान शहीद हो गए, जबकि डीएसपी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए, जिनमें एक पैरा कमांडो भी शामिल है।

सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जबकि कुछ अब भी घेरे में हैं। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट से जुड़े बताए जा रहे हैं। सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया।

इलाके की कड़ी घेराबंदी
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी रहने की संभावना है। ये आतंकी रविवार को हीरानगर के सन्याल गांव में देखे गए थे, जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा था।

सेना, बीएसएफ, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ऑपरेशन में जुटे हैं। इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं ताकि आतंकी भाग न सकें। हेलीकॉप्टर, ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

सुबह 8 बजे एक ग्रामीण ने पांच हथियारबंद आतंकियों को देख पुलिस को सूचना दी। 9:15 बजे तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें डीएसपी व अन्य जवान फंस गए। सुरक्षाबलों ने उन्हें सुरक्षित निकाला और जवाबी कार्रवाई तेज कर दी।

तीन एसओजी जवान शहीद
मुठभेड़ के दौरान एसओजी के तीन जवान शहीद हो गए। डेढ़ घंटे तक गोलीबारी के बाद कुछ देर शांति रही, फिर सुरक्षाबलों ने रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया। आतंकियों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी, जो देर शाम तक चलती रही।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More