Fela News Lifestyle Header Banner

कविता की चेतावनी: ओबीसी कोटा बिल पास नहीं हुआ तो थमेगी हर ट्रेन

कविता की चेतावनी: ओबीसी कोटा बिल पास नहीं हुआ तो थमेगी हर ट्रेन

Last Updated Jul - 09 - 2025, 12:35 PM | Source : Fela News

तेलंगाना जागृति अध्यक्ष के. कविता ने बैकवर्ड क्लास (BC) कोटा बिल को लेकर केंद्र सरकार को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर बिल को मंजूरी नहीं मिली तो देशभ
ओबीसी कोटा बिल पास नहीं हुआ तो थमेगी हर ट्रेन
ओबीसी कोटा बिल पास नहीं हुआ तो थमेगी हर ट्रेन

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष और भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के. कविता ने बैकवर्ड क्लास आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए के. कविता ने चेतावनी दी कि अगर संसद में BC कोटा बिल को पास नहीं किया गया तो देशभर में ट्रेनों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

के. कविता ने कहा कि पिछड़ा वर्ग देश की आबादी का बड़ा हिस्सा है लेकिन उन्हें अभी भी न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद इस बिल को पास नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह अन्याय यूं ही चलता रहा तो बड़े आंदोलन होंगे और ट्रेनें रोक दी जाएंगी।

के. कविता ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी सिर्फ दिखावटी राजनीति कर रहे हैं और पिछड़ा वर्ग के हक की लड़ाई में उनका कोई गंभीर योगदान नहीं है। उन्होंने सभी पार्टियों से अपील की कि वे इस बिल को पास कराने के लिए एकजुट हों और पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिलाएं।

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More