Fela News Lifestyle Header Banner

पेशी से पहले केजरीवाल चुप! बोले- अभी कुछ कहना ठीक नहीं...

पेशी से पहले केजरीवाल चुप! बोले- अभी कुछ कहना ठीक नहीं...

Last Updated Apr - 06 - 2026, 03:22 PM | Source : Fela News

Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले पर हाईकोर्ट सुनवाई से पहले कहा कि मामला कोर्ट में लंबित है, इसलिए इस पर अभी टिप्पणी करना उचित नहीं है।
पेशी से पहले केजरीवाल चुप!
पेशी से पहले केजरीवाल चुप!

अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने कथित शराब घोटाले मामले में सुनवाई से पहले मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया के तहत है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। इसके बाद वह सीधे अदालत कक्ष के अंदर चले गए।

यह मामला उस याचिका से जुड़ा है, जिसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दायर किया है। सीबीआई ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया गया था। अब इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

रिक्यूजल की मांग कर सकते हैं आरोपी

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल और अन्य आरोपी अगली सुनवाई में जज से खुद को इस मामले से अलग करने यानी ‘रिक्यूजल’ की मांग कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, यह मामला स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच के सामने है। आरोपी पक्ष का कहना है कि वे इस बेंच से सुनवाई न कराने की मांग उठा सकते हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि केजरीवाल खुद अदालत में मौजूद रहकर अपनी दलील पेश कर सकते हैं। उनके साथ पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और वकीलों की टीम भी मौजूद है।

पहले भी उठ चुके हैं निष्पक्षता पर सवाल

इससे पहले भी केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जज की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मामले को किसी दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की मांग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने रखी थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था।

इसके बाद आरोपियों ने इसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है, जहां इस संबंध में याचिका लंबित है।

 हाईकोर्ट परिसर में मौजूद केजरीवाल

ताजा जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में ही मौजूद हैं और एक वकील के चैंबर में अपनी टीम के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े 

इंदौर में 300 करोड़ की जमीन पर कब्जा! अभिनेत्री ने लगाया शराब कारोबारी पर आरोप

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More