Fela News Lifestyle Header Banner

Khan Sir Surrender: गोलीकांड केस में खान सर ने किया सरेंडर, मचा हड़कंप

Khan Sir Surrender: गोलीकांड केस में खान सर ने किया सरेंडर, मचा हड़कंप

Last Updated Jun - 06 - 2026, 04:24 PM | Source : Fela News

Khan Sir Surrender News: खान सर कोचिंग फायरिंग केस में जांच तेज, मुख्य आरोपी रौशन आनंद पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मामले में नए खुलासों के साथ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
गोलीकांड केस में खान सर ने किया सरेंडर
गोलीकांड केस में खान सर ने किया सरेंडर

पटना के चर्चित शिक्षक खान सर ने शनिवार (6 जून 2026) को गोलीकांड मामले में पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पिछले कई दिनों से उनकी गिरफ्तारी की अटकलें तेज थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अदालत का रुख किया। उनके वकील ने पुष्टि की कि खान सर कोर्ट में पेश हुए हैं।

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है मामला

यह पूरा मामला पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी और हंगामे से जुड़ा है। बीते मंगलवार रात हुए इस घटनाक्रम के बाद कदमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान खान सर के अंगरक्षकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर गोली चलाई थी। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तारी की आशंका के बीच बढ़ी सुरक्षा

शुक्रवार शाम से ही खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और यह माना जा रहा था कि पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है। हालांकि देर रात तक पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं ले सकी।

कोचिंग सेंटर के बाहर पूरी रात हंगामा

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब खान सर के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर जुट गए। रातभर हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस लगातार लाउडस्पीकर के जरिए छात्रों से घर लौटने की अपील करती रही, लेकिन सैकड़ों छात्र मौके पर डटे रहे। कई पुलिस वाहन और अधिकारी पूरी रात हालात पर नजर बनाए रहे।

अब तक पांच गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद दो कोचिंग संस्थानों के बीच चल रहे टकराव से जुड़ा है। मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं खान सर के दो अंगरक्षक भी जेल भेजे जा चुके हैं। इस तरह अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फिलहाल खान सर के सरेंडर के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब सबकी नजर कोर्ट की अगली कार्रवाई और पुलिस जांच पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़े 

CJP प्रोटेस्ट में हंगामा, हिट लेकर पहुंचे शख्स ने साधा निशाना

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More