Fela News Lifestyle Header Banner

जानिए कौन है ड्रीम 11 का मालिक और किस तरह से करती है यह कंपनी कमाई

जानिए कौन है ड्रीम 11 का मालिक और किस तरह से करती है यह कंपनी कमाई

Last Updated Aug - 29 - 2025, 11:23 AM | Source : Fela News

हर्ष जैन भारत की सबसे बड़ी फैंटेसी स्पोर्ट्स वेबसाइट ड्रीम 11 के सह-संस्थापक हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में, ड्रीम 11 कैसे काम करती है और हर्ष जैन की नेट वर्थ
ड्रीम 11 का मालिक और किस तरह से करती है
ड्रीम 11 का मालिक और किस तरह से करती है

आपने आईपीएल के दौरान टीवी पर ड्रीम 11 का एड जरूर देखा होगा। जैसे ही क्रिकेट मैच शुरू होता है, लाखों लोग इस ऐप पर अपनी टीम बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ड्रीम 11 का मालिक कौन है और इसकी शुरुआत कैसे हुई? आइए जानते हैं पूरी कहानी।

ड्रीम 11 के ओनर कौन हैं?

ड्रीम 11 भारत का सबसे बड़ा फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है। इसे 2008 में हर्ष जैन और भावित सेठ ने शुरू किया था। हर्ष जैन कंपनी के सीईओ हैं और भावित सेठ सीओओ हैं। आज यह कंपनी करीब 65,000 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ भारत की पहली यूनिकॉर्न गेमिंग कंपनी बन चुकी है।

पढ़ाई और पृष्ठभूमि

हर्ष जैन का जन्म 1986 में मुंबई में हुआ। उनके पिता आनंद जैन जय कॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन और मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त हैं। हर्ष ने 2007 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और 2014 में कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए किया। भावित सेठ ने भी इंजीनियरिंग और फिर बेंटली यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।

ड्रीम 11 की शुरुआत

आईपीएल 2008 के दौरान उन्हें फैंटेसी स्पोर्ट्स का आइडिया आया। ड्रीम 11 पर लोग क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी और बास्केटबॉल जैसे खेलों में वर्चुअल टीम बनाते हैं। खिलाड़ियों के असली प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स मिलते हैं और कैश प्राइज जीता जा सकता है। शुरुआत में आइडिया को 150 बार रिजेक्शन मिला, लेकिन बाद में यह सफल हुआ

लोकप्रियता

2014 तक ड्रीम 11 के 10 लाख यूजर्स थे और 2019 में यह भारत की पहली गेमिंग यूनिकॉर्न बन गई। 2023 तक इसके 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए। कंपनी का मुख्यालय मुंबई के लोअर परेल में है और इसमें 800+ लोग काम करते हैं। इसके ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी हैं।

हर्ष जैन की नेटवर्थ

हर्ष जैन की नेटवर्थ करीब 67 करोड़ रुपये है। उनकी सालाना सैलरी लगभग 4 करोड़ रुपये है यानी हर महीने करीब 33 लाख रुपये। उनकी कुल सालाना कमाई 7-8 करोड़ रुपये तक मानी जाती है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More