Fela News Lifestyle Header Banner

घर में हीरे रखने की लिमिट, जानें जरूरी नियम बातें

घर में हीरे रखने की लिमिट, जानें जरूरी नियम बातें

Last Updated Sep - 27 - 2025, 11:56 AM | Source : Fela News

घर में हीरों की कोई तय सीमा नहीं है, आप अपनी संपत्ति के अनुसार हीरे रख सकते हैं। लेकिन महंगे हीरों की खरीद और रखरखाव में पारदर्शिता जरूरी है।
घर में हीरे रखने की लिमिट
घर में हीरे रखने की लिमिट

सोना की तरह ही हीरा सिर्फ ज्वेलरी नहीं बल्कि निवेश का भी महत्वपूर्ण साधन है। भारत में हीरे की मांग हमेशा उच्च रही है। शादी, सगाई या किसी पारिवारिक मौके पर हीरा अपनी चमक और कीमत के कारण खास माना जाता है। कुछ लोग इसे निवेश के लिए भी रखते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि घर में कितने हीरे रखे जा सकते हैं और क्या इसके लिए कोई नियम है।

घर में कितने हीरे रख सकते हैं

भारत में घर में हीरे रखने की कोई तय सीमा नहीं है। यानी आप अपनी संपत्ति के अनुसार हीरे रख सकते हैं। लेकिन महंगे हीरों की खरीद और रखरखाव में पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे सुरक्षा सुनिश्चित होती है और भविष्य में किसी कानूनी या विवाद की स्थिति से बचा जा सकता है।

हीरे की खरीद पर टैक्स और कस्टम नियम

  • भारत में हीरे की खरीद पर 3% जीएसटी लगता है।
  • विदेश से हीरे लाने पर कस्टम में डिक्लेयर करना जरूरी है।
  • महिलाओं के लिए 1 लाख रुपये तक और पुरुषों के लिए 50 हजार रुपये तक की ज्वेलरी ड्यूटी फ्री लाई जा सकती है।
  • इससे ज्यादा मूल्य वाली ज्वेलरी पर कस्टम ड्यूटी 38.5% तक हो सकती है।
  • हीरे की खरीद और रखरखाव के लिए वॉइस प्रमाण पत्र और इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट रखना जरूरी है।

हीरे को सुरक्षित रखने के उपाय

  • हीरे को सुरक्षित ज्वेलरी बॉक्स में रखें।
  • हर हीरे की फोटो डिजिटल रूप में सेव करें। इससे चोरी या नुकसान की स्थिति में मदद मिलेगी और कस्टम व जीएसटी के हिसाब से डॉक्यूमेंट तैयार रहते हैं।

हीरा खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • हीरे की गुणवत्ता को समझना जरूरी है। ज्वेलर्स इसे 4C (कट, रंग, क्लैरिटी, कैरेट) के आधार पर आंकते हैं।
  • हीरे का प्रमाणिक सर्टिफिकेट जैसे GIA, IGI या HRD होना जरूरी है।
  • हीरे की सेटिंग और निर्माण की जांच करें। असली हीरा मजबूत होता है और आसानी से टूटता नहीं।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More