Fela News Lifestyle Header Banner

Mahagathbandhan Manifesto: महागठबंधन कर सकता है फ्री बिजली व जमीन का ऐलान

Mahagathbandhan Manifesto: महागठबंधन कर सकता है फ्री बिजली व जमीन का ऐलान

Last Updated Oct - 28 - 2025, 03:13 PM | Source : Fela News

Mahagathbandhan Manifesto: महागठबंधन बिहार चुनाव के लिए ऐसा घोषणापत्र ला रहा है जिसमें हर परिवार को नौकरी, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, फ्री बिजली, स्वास्थ्य
महागठबंधन कर सकता है फ्री बिजली व जमीन का ऐलान
महागठबंधन कर सकता है फ्री बिजली व जमीन का ऐलान

बिहार चुनाव के लिए RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन का चुनाव घोषणा पत्र आज जारी होने वाला है। तेजस्वी यादव इस मैनिफेस्टो में कई बड़े वादे करेंगे, जिनके आधार पर जनता अपना नेता चुन सकती है।

संभावित बड़े वादे:

  • हर घर में नौकरी देने का वादा
  • महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 30 हजार रुपये मासिक
  • हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  • 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा
  • हर व्यक्ति को 1500 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • भूमिहीन लोगों को 3 से 5 डिसिमल जमीन
  • कानून-व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान
  • शराबबंदी कानून की समीक्षा

मंगलवार शाम 4:30 बजे तेजस्वी यादव इस घोषणापत्र को जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अशोक गहलोत शामिल नहीं होंगे।

BJP का हमला:

बीजेपी ने इस घोषणा पत्र को अव्यावहारिक बताया है। बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी ऐसे वादे कर रहे हैं जिन्हें पूरा करना संभव नहीं है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वह चाहें तो अपने घोषणा पत्र में चांद को भी बिहार में उतारने का वादा कर सकते हैं।

बीजेपी का कहना है कि महागठबंधन के नेता जनता को सिर्फ सपने दिखा रहे हैं, जबकि इन वादों को लागू करने के लिए पैसा कहां से आएगा, इसका कोई जवाब नहीं है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More