Fela News Lifestyle Header Banner

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS ट्रांसफर, 25 कलेक्टर बदले

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS ट्रांसफर, 25 कलेक्टर बदले

Last Updated Apr - 02 - 2026, 01:48 PM | Source : Fela News

राजस्थान में 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें टीना डाबी भी शामिल हैं। 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिससे ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज हो गई है। इस बदलाव के तहत 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव को छोड़कर लगभग सभी अधिकारियों को बदल दिया गया है, जिसे सरकार का अहम रणनीतिक फैसला माना जा रहा है।

इस फेरबदल में टीना डाबी का बाड़मेर से टोंक कलेक्टर के रूप में तबादला किया गया है। वहीं उनकी बहन रिया डाबी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फैसले को जरूरी कदम माना जा रहा है, क्योंकि एक साथ इतने बड़े स्तर पर तबादले कम ही देखने को मिलते हैं।

नई नियुक्तियों के तहत जयपुर में संदेश नायक को कलेक्टर बनाया गया है, जबकि टोंक की जिम्मेदारी टीना डाबी को सौंपी गई है। उदयपुर में गौरव अग्रवाल और बीकानेर में निशांत जैन को तैनात किया गया है। करौली में अक्षय गोदारा और जोधपुर में आलोक रंजन को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा जैसलमेर में अनुपमा जोरवाल, बाड़मेर में चिनमयी गोपाल, प्रतापगढ़ में शुभम चौधरी और सीकर में आशीष मोदी को कलेक्टर बनाया गया है। फलौदी में अंकित कुमार सिंह और बारां में बाल मुकुंद असावा को पोस्टिंग मिली है।

श्रीगंगानगर में अमित यादव, चित्तौड़गढ़ में मंजू, पाली में रविंद्र गोस्वामी और सिरोही में रोहिताश्व सिंह तोमर को जिम्मेदारी दी गई है। बूंदी में हरफूल सिंह यादव, डीडवाना-कुचामन में अवधेश मीणा और नागौर में देवेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है।

दौसा में सौम्या झा, खैरथल-तिजारा में अतुल प्रकाश, सलूंबर में मुहम्मद जुनैद पीपी, डूंगरपुर में देशल दान और डीग में मयंक मनीष को कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, करौली-बहरोड़ में अपर्णा गुप्ता को जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े 

दिल्ली-एनसीआर एयरपोर्ट पर संकट, तीन शहरों की फ्लाइट्स बंद

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More