Fela News Lifestyle Header Banner

घर पर ऐसे बनाएं टैनिंग हटाने वाला मास्क, लगाने के बाद चेहरे पर आएगा निखार

घर पर ऐसे बनाएं टैनिंग हटाने वाला मास्क, लगाने के बाद चेहरे पर आएगा निखार

Last Updated Jun - 12 - 2025, 02:51 PM | Source : Fela News

Homemade Tanning Removal Mask:तेज धूप और गर्मी से चेहरा मुरझा गया है? तो जानें कैसे रसोई की आसान चीजों से घर पर टैन हटाने वाला मास्क बनाकर स्किन को फिर से चमकदा
घर पर ऐसे बनाएं टैनिंग हटाने वाला मास्क
घर पर ऐसे बनाएं टैनिंग हटाने वाला मास्क

Homemade Tanning Removal Mask: गर्मी के मौसम में धूप और पसीने से हमारी स्किन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। बाहर निकलते ही चेहरा काला और बेजान लगने लगता है, जिससे टैनिंग की दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में हम सोचते हैं कि पार्लर जाकर फेशियल करवाएं या कोई महंगा ट्रीटमेंट लें। लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है। आपकी किचन में ही ऐसे कई नेचुरल इंग्रीडिएंट्स मौजूद हैं, जिनसे आप घर पर ही टैन हटाने वाला आसान और असरदार मास्क बना सकते हैं।

1. बेसन, हल्दी और दही का मास्क:

1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।

2. एलोवेरा और नींबू का मास्क:

एलोवेरा जेल में नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। रात को लगाकर सो जाएं, सुबह ठंडे पानी से धो लें।

3. टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का मास्क:

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर लगाएं और सूखने पर धो लें।

4. खीरा और गुलाबजल का मास्क:

खीरे के रस और गुलाबजल को मिलाकर रुई से लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

ये घरेलू उपाय आपकी स्किन को ठंडक देते हैं, टैन हटाते हैं और चेहरा फिर से ग्लो करने लगता है। पार्लर जाने से पहले एक बार इन्हें जरूर आज़माएं।

नोट: किसी भी उपाय को अपनाने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More