Fela News Lifestyle Header Banner

एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग 118 करोड़ रुपये में नीलाम, बनी अब तक की सबसे महंगी आधुनिक भारतीय कला

एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग 118 करोड़ रुपये में नीलाम, बनी अब तक की सबसे महंगी आधुनिक भारतीय कला

Last Updated Mar - 26 - 2025, 11:57 AM | Source : Fela News

एम.एफ. हुसैन की एक पेंटिंग 118 करोड़ रुपये में नीलाम हुई, जो अब तक की सबसे महंगी आधुनिक भारतीय कला बन गई। यह भारतीय कला बाजार में हुसैन की लोकप्रियता और मूल्य क
एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग 118 करोड़ रुपये में नीलाम
एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग 118 करोड़ रुपये में नीलाम

मशहूर कलाकार एम.एफ. हुसैन की 14 फुट लंबी पेंटिंग, अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा), 118 करोड़ रुपये (13.8 मिलियन डॉलर) में नीलाम हुई। यह पेंटिंग 1954 में बनी थी और इसमें भारत के ग्रामीण जीवन को दर्शाया गया है। 19 मार्च को न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज नीलामी में इसकी कीमत अनुमान से चार गुना ज्यादा लगी, जिससे यह दक्षिण एशियाई आधुनिक कला के लिए ऐतिहासिक बिक्री बन गई।

इससे पहले कौन थी सबसे महंगी पेंटिंग?
इससे पहले, अमृता शेर-गिल की "द स्टोरी टेलर" (1937) 7.4 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई थी।

दक्षिण एशियाई कला में अब तक की सबसे महंगी नीलामी 12वीं सदी की एक बोधिसत्व मूर्ति की रही, जो 2017 में 24.6 मिलियन डॉलर में बिकी थी।

हुसैन की कला का जादू
एम.एफ. हुसैन को भारतीय आधुनिक कला का पिकासो कहा जाता है। उनकी पेंटिंग्स रंगों और विषयों के कारण प्रसिद्ध हैं और भारतीय परंपरा व आधुनिकता के बीच के संबंध को दर्शाती हैं। यह नीलामी दिखाती है कि उनकी कला की दुनियाभर में मांग आज भी बरकरार है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More