Fela News Lifestyle Header Banner

मोनिंदर पंढेर ने खोल दी निठारी कांड की परतें…

मोनिंदर पंढेर ने खोल दी निठारी कांड की परतें…

Last Updated Nov - 19 - 2025, 06:12 PM | Source : Fela News

निठारी कांड के मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर ने जांच और आरोपों पर बड़े सवाल उठाए।
मोनिंदर पंढेर ने खोल दी
मोनिंदर पंढेर ने खोल दी

निठारी मर्डर केस में कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर ने अपनी आज तक की पहली खुली बातों में कई रहस्य उजागर किए हैं, खासकर अपने नौकर सुरेंद्र कोली के बारे में।

2006 में नोएडा के नाले से बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिलने के बाद निठारी कांड ने पूरा देश हिलाकर रख दिया था। पंढेर कहते हैं कि उन पर लगाए गए आरोप “मीडिया और जनता के दबाव” में बनाए गए थे। 

उन्होंने दावा किया है कि जांच में बहुत कमियां थीं, ऐसी जांच जो सवालों के सही जवाब नहीं दे पाई। 

पंढेर ने बताया कि वे इस कोठी (डी-5) में 2004 से रहते थे और सुरेंद्र कोली को अपनी संपत्ति से जोड़कर रखते थे क्योंकि कोली उनके प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता था।  उन्होंने यह कहकर हैरानी जताई कि अभी तक उन्हें कोली की संदिग्ध हरकतों का कोई अजीब व्यवहार नहीं दिखा,  “मुझे तो बहुत बढ़िया इंसान लगा”। 

उन्होंने माना कि उनके घर समय-समय पर पार्टी होती थी और एस्कॉर्ट लड़कियां भी आती थीं, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि निठारी की बस्ती की लड़कियों में से कोई उस कोठी में कभी नहीं आई।  और पायल नाम की एक लड़की भी थी, लेकिन पंढेर ने साफ कहा कि वह निठारी बस्ती की नहीं थी। 

जब मृतकों की हड्डियां नाले से बरामद होतीं, तब पंढेर का कहना है कि उन्हें पूरी तरह हैरानी हुई, क्योंकि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि ऐसी घटनाएँ उनके घर के बहुत करीब हो रही थीं। 

पंढेर ने यह सवाल उठाया है कि क्या मीडिया और जनता को इतनी ताकत दी जानी चाहिए थी कि उन्होंने पूरी इन्वेस्टिगेशन को “मिसलीड” किया,  उनका मानना है कि जांच यदि दबाव-फ्री होती, तो सच कहीं और नजर आ सकता था। 

इस इंटरव्यू के बाद फिर से सवाल खड़े हो गए हैं, निठारी कांड की पूरी कहानी क्या सच में वही थी जो सामने आई, या सच कहीं कहीं दबा कर रखा गया था?

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More