Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली में मानसून पहुंचा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें हफ्तेभर का मौसम

दिल्ली में मानसून पहुंचा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें हफ्तेभर का मौसम

Last Updated Jun - 30 - 2025, 11:14 AM | Source : Fela News

Delhi News:दिल्ली में IMD ने 30 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन हल्की से मध्यम बारिश और करीब 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली में मानसून पहुंचा
दिल्ली में मानसून पहुंचा

Delhi Weather News:भारत मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 30 जून को दिल्ली के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आंधी आने पर यह रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

IMD के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति थोड़ी गंभीर हो सकती है और इसका असर गाड़ियों और बिजली सप्लाई पर पड़ सकता है। बारिश के चलते दिन का तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

30 जून से 6 जुलाई तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 30 जून और 1 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में मानसून समय से पहले पहुंचा

IMD के अनुसार, इस बार मानसून 29 जून को ही दिल्ली पहुंच गया, जबकि इसकी सामान्य तारीख 30 जून थी। देश के बाकी हिस्सों में भी मानसून 8 जुलाई से 9 दिन पहले ही आ चुका है।

रविवार को मिली गर्मी से राहत

वसंत कुंज, मालवीय नगर, तुगलकाबाद, हौज खास, कालकाजी, महरौली जैसे इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया और उमस से राहत मिली।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More