Last Updated Sep - 03 - 2025, 11:21 AM | Source : Fela News
MOTN Poll: सर्वे के मुताबिक, अगर अभी चुनाव हों तो एनडीए को 324 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 208 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी रहेगी.
इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter ने "मूड ऑफ द नेशन" सर्वे (MOTN Poll) कराया, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोगों की राय ली गई. इसमें अलग-अलग उम्र, जाति, आय और शिक्षा स्तर के लोग शामिल थे.
सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 260 सीटें और कांग्रेस को 97 सीटें मिल सकती हैं. फरवरी 2025 में किए गए सर्वे में बीजेपी को 281 और कांग्रेस को 78 सीटें मिलने का अनुमान था.
कुल मिलाकर, एनडीए को 324 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 208 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. महागठबंधन के चेहरे को लेकर 28% लोगों ने राहुल गांधी, 8% ने ममता बनर्जी और 7% ने अखिलेश यादव का नाम लिया.
सर्वे में 63% लोगों ने कहा कि इंडिया ब्लॉक जारी रहना चाहिए, जबकि 25% इसके खिलाफ थे. कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी परिवार से बाहर 16% लोगों ने सचिन पायलट को सबसे बेहतर विकल्प माना.