Fela News Lifestyle Header Banner

भारत की नारी शक्ति: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी पर देश गर्वित

भारत की नारी शक्ति: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी पर देश गर्वित

Last Updated May - 07 - 2025, 03:08 PM | Source : Fela News

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। जानिए कौन हैं ये दोनों जांबाज महिला अधिकारी और क्यों
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी पर देश गर्वित
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी पर देश गर्वित

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने बहुत सख्ती से दिया है। भारतीय सेना ने तीनों सेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। पूरे देश की नजर इस ऑपरेशन की जानकारी पर थी। और आखिरकार भारतीय सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब कुछ बताया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो महिला अफसरों ने सबका ध्यान खींचा – कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह। इन दोनों ने भारतीय सेना की ताकत, योजना और सफलता को मीडिया के सामने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ पेश किया। सोशल मीडिया पर लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इन्हें नारी शक्ति का प्रतीक मान रहे हैं।

 

X (पहले ट्विटर) पर "सोफिया कुरैशी", "व्योमिका सिंह" और "नारी शक्ति" जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि भारत की महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा में भी सबसे आगे हैं।

कर्नल सोफिया गुजरात की रहने वाली हैं और बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे 1999 में 17 साल की उम्र में सेना में शामिल हुई थीं। उनके दादा भी सेना में थे और उनके पति भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं। उन्होंने 2016 में थाईलैंड में हुए अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'फोर्स-18' में भारत का नेतृत्व किया था।

इन बहादुर महिला अधिकारियों ने साबित कर दिया कि भारत की नारी शक्ति हर मोर्चे पर डटकर खड़ी है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More