Fela News Lifestyle Header Banner

Nervous System Damage Symptoms: हाथ-पैर सुन्न या झनझनाते हैं? जानें नर्व डैमेज के खतरनाक संकेत!

Nervous System Damage Symptoms: हाथ-पैर सुन्न या झनझनाते हैं? जानें नर्व डैमेज के खतरनाक संकेत!

Last Updated Sep - 16 - 2025, 03:22 PM | Source : Fela News

Nervous System Damage Symptoms: हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या दर्द को हल्के में न लें, ये नर्व डैमेज का संकेत हो सकता है, जिस पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है।
हाथ-पैर सुन्न या झनझनाते हैं
हाथ-पैर सुन्न या झनझनाते हैं

Nervous System Damage Symptoms: क्या आपको कभी हाथों या पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या झटके जैसा दर्द हुआ है? अक्सर लोग इसे थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये नर्व डैमेज (Neuropathy) के संकेत हो सकते हैं। हाल ही में जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी में छपी एक रिसर्च में इस बारे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

रिसर्च में क्या पाया गया?

अमेरिका के मिशिगन में 169 लोगों पर स्टडी हुई। इनमें औसतन उम्र 58 साल थी और करीब 70% लोग नर्व डैमेज से जूझ रहे थे। आधे मरीज डायबिटीज़ के शिकार थे, जबकि बाकी लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, पेट की चर्बी, ब्लड शुगर और खराब कोलेस्ट्रॉल जैसी मेटाबॉलिक समस्याएं थीं।

मरीजों की सबसे बड़ी दिक्कत

लगभग 60% मरीज लगातार दर्द से परेशान थे। कई ने बताया कि उन्हें हमेशा जलन या दर्द जैसा महसूस होता है। यह बीमारी गिरने (Falls), इंफेक्शन और यहां तक कि डिप्रेशन व समय से पहले मौत का कारण भी बन सकती है।

सिर्फ डायबिटीज़ नहीं, मेटाबॉलिक सिंड्रोम भी जिम्मेदार

पहले माना जाता था कि नर्व डैमेज सिर्फ डायबिटीज़ की वजह से होता है। लेकिन इस स्टडी ने साफ किया कि जिन लोगों को मेटाबॉलिक सिंड्रोम है, उनमें भी यह खतरा 4 गुना ज्यादा है। यानी मोटापा, ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल भी नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आय और जाति का असर

स्टडी में पाया गया कि आय का इससे कोई खास संबंध नहीं है। वहीं, हैरानी की बात ये रही कि ब्लैक पॉपुलेशन में न्यूरोपैथी का खतरा बाकी लोगों से थोड़ा कम था।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More