Fela News Lifestyle Header Banner

मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसता गया, कोडीन कफ सिरप केस में इंटरपोल की एंट्री

मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसता गया, कोडीन कफ सिरप केस में इंटरपोल की एंट्री

Last Updated Jan - 14 - 2026, 02:00 PM | Source : Fela News

कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में फरार आरोपियों शुभम जायसवाल और आकाश पाठक पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दुबई से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज ।
मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसता गया
मास्टरमाइंड पर शिकंजा कसता गया

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों के खिलाफ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस में मास्टरमाइंड माने जा रहे शुभम जायसवाल और उसके करीबी सहयोगी आकाश पाठक के खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों को दुबई से भारत लाने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। 

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से औपचारिक अनुरोध किया था, जिसके बाद इंटरपोल के जरिए यह नोटिस जारी हुआ। रेड कॉर्नर नोटिस का मतलब है कि अब दुनिया के किसी भी देश में इन आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। 

इस बीच वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुभम जायसवाल के मौसेरे भाई आदित्य जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आदित्य सिंडिकेट के लिए लॉजिस्टिक और पैसों के लेन-देन में अहम भूमिका निभा रहा था। इससे पहले इस केस में शुभम के पिता भोला जायसवाल, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित टाटा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

गौरतलब है कि यह पूरा मामला उस समय सामने आया था, जब कोडीन युक्त कफ सिरप के सेवन से कई बच्चों की मौत की खबरें सामने आई थीं। जांच में खुलासा हुआ कि यह सिरप अवैध रूप से बड़े पैमाने पर सप्लाई किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी थी। 

जांच एजेंसियों के मुताबिक, केस का खुलासा होते ही शुभम जायसवाल और आकाश पाठक भारत छोड़कर दुबई फरार हो थे। दोनों के खिलाफ वाराणसी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था, ताकि देश से बाहर भागने की कोशिश रोकी जा सके। 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More