Fela News Lifestyle Header Banner

बिहार में नया फॉर्मूला: बीजेपी CM, जदयू कोटे से डिप्टी CM!

बिहार में नया फॉर्मूला: बीजेपी CM, जदयू कोटे से डिप्टी CM!

Last Updated Mar - 05 - 2026, 01:18 PM | Source : Fela News

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.
बीजेपी CM, जदयू कोटे से डिप्टी CM!
बीजेपी CM, जदयू कोटे से डिप्टी CM!

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए संकेत दिया है कि वह राज्यसभा जा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना बढ़ जाएगी, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, इस पद के लिए निशांत कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है.

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. हालांकि, बिना बैठक के नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की चर्चा से पार्टी के कुछ कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाना चाहिए.

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं. इससे पहले जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि निशांत कुमार जल्द सक्रिय राजनीति में आ सकते हैं. माना जा रहा है कि वे विधान परिषद के रास्ते सदन में पहुंच सकते हैं और डिप्टी सीएम पद के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं.

जेडीयू कोटे से दूसरे उपमुख्यमंत्री के लिए भी कुछ नाम चर्चा में हैं. इनमें विजय चौधरी और अशोक चौधरी का नाम सामने आ रहा है. दोनों ही नेताओं को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है.

बता दें कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है. मौजूदा संख्या बल को देखते हुए नीतीश कुमार का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. अगर वे मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो बिहार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिल सकता है.

यह भी पढ़े 

नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में ग्रैंड एंट्री तय , जल्द हो सकता है ऐलान

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More