Fela News Lifestyle Header Banner

नया नमो भारत कॉरिडोर: नोएडा-गुरुग्राम सफर अब सिर्फ 1 घंटा

नया नमो भारत कॉरिडोर: नोएडा-गुरुग्राम सफर अब सिर्फ 1 घंटा

Last Updated Sep - 27 - 2025, 10:28 AM | Source : Fela News

दिल्ली-Meerut रूट पर नमो भारत रैपिड रेल की सफलता के बाद अब केंद्र सरकार आठ नए रूट बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि दिल्ली-एनसीआर के शहरों में ट्रैफिक कम किया जा
नया नमो भारत कॉरिडोर
नया नमो भारत कॉरिडोर

Namo Bharat Train Noida Gurugram Corridor: अभी नोएडा से गुरुग्राम आने-जाने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं, लेकिन जल्द ही यह सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा हो सकेगा. दरअसल, दोनों शहरों के बीच नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर बनने जा रहा है.

यह 65 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर गुरुग्राम के इफ्को चौक से शुरू होकर फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगा. शुरुआती चरण में इसमें 6 बड़े स्टेशन होंगे – इफ्को चौक, गुरुग्राम सेक्टर 54, फरीदाबाद बाटा चौक, फरीदाबाद सेक्टर 85-86, नोएडा सेक्टर 142-168 और ग्रेटर नोएडा सूरजपुर. आगे चलकर इसे नोएडा एयरपोर्ट-गाजियाबाद कॉरिडोर से भी जोड़ा जाएगा.

नमो भारत ट्रेन की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा होगी और हर 5-7 मिनट में ट्रेन उपलब्ध रहेगी. इसमें प्रदूषण-रहित और आधुनिक सुविधाएं होंगी.

इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपये है और इसकी डीपीआर 3 महीने में तैयार हो जाएगी. हरियाणा सरकार इसे मंजूरी दे चुकी है और अब यूपी, हरियाणा व केंद्र सरकार मिलकर खर्च और आगे की प्रक्रिया तय करेंगी.

केंद्र सरकार की योजना है कि नमो भारत रैपिड रेल को NCR के 8 रूट्स पर चलाया जाए ताकि दिल्ली-एनसीआर के शहरों में ट्रैफिक और जाम की समस्या कम हो और लोगों को तेज, आरामदायक सफर मिले.

किराया भी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल जैसा होगा यानी करीब 2 से 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर.

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More