Fela News Lifestyle Header Banner

Next Chief Justice of India: CJI गवई ने जस्टिस सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश सुझाया

Next Chief Justice of India: CJI गवई ने जस्टिस सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश सुझाया

Last Updated Oct - 27 - 2025, 01:38 PM | Source : Fela News

सीजेआई बी आर गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज हैं और वे देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बनने वाले हैं.
CJI गवई ने जस्टिस सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश सुझाया
CJI गवई ने जस्टिस सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश सुझाया

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई ने अपने बाद देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का नाम कानून मंत्रालय को भेज दिया है। यह एक औपचारिक प्रक्रिया है, जिसमें वर्तमान सीजेआई से उनके उत्तराधिकारी का नाम मांगा जाता है।

जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज हैं और वरिष्ठता क्रम में पहले स्थान पर आते हैं। सीजेआई गवई 23 नवंबर को रिटायर होंगे और 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा और वे 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे।

परंपरा के अनुसार, सरकार सीजेआई से रिटायरमेंट से एक महीने पहले उत्तराधिकारी का नाम मांगती है। वही सबसे वरिष्ठ योग्य जज को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है।

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा में हुआ। उन्होंने हिसार से स्नातक और रोहतक से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिसार कोर्ट से की और बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत की।

2000 में वे हरियाणा के सबसे कम उम्र के एडवोकेट जनरल बने। 2004 में उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया। 2018 में वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने और 2019 में सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए। वर्तमान में वे सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More