Fela News Lifestyle Header Banner

नोएडा में निक्की भाटी मौत मामला: ससुर-साला समेत चार गिरफ्तार

नोएडा में निक्की भाटी मौत मामला: ससुर-साला समेत चार गिरफ्तार

Last Updated Aug - 27 - 2025, 02:51 PM | Source : Fela News

नोएडा में निक्की भाटी मौत मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुर, साला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
नोएडा में निक्की भाटी मौत मामला
नोएडा में निक्की भाटी मौत मामला

नोएडा में चर्चित निक्की भाटी मौत मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी सतवीर भाटी और उसके बेटे रोहित भाटी को सिरसा टोल गेट से गिरफ्तार किया। दोनों  निक्की की मौत के बाद से फरार थे।

पुलिस के अनुसार, निक्की के पति विपिन भाटी और सास दया भाटी को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस तरह अब मामले में चार लोग हिरासत में हैं।

शिकायत निक्की की बहन कंचन ने दर्ज कराई थी, जो खुद रोहित भाटी की पत्नी है। कंचन का आरोप है कि 2016 में शादी के बाद से ही निक्की को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मांगें समय के साथ बढ़ती गईं।

निक्की की मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More