Fela News Lifestyle Header Banner

नोएडा: ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार का खुलासा, 40 बुजुर्गों को रेस्क्यू कर आश्रम सील

नोएडा: ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार का खुलासा, 40 बुजुर्गों को रेस्क्यू कर आश्रम सील

Last Updated Jul - 01 - 2025, 12:43 PM | Source : Fela News

नोएडा के एक ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार का खुलासा हुआ। 40 बुजुर्गों को रेस्क्यू कर आश्रम को सील कर दिया गया।
ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार का खुलासा
ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार का खुलासा

नोएडा के सेक्टर-55 में स्थित 'आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम' से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इस ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ जिस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था, वह चौंकाने वाला है। जब राज्य महिला आयोग, नोएडा पुलिस, समाज कल्याण विभाग और जिला प्रवेशन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा, तो अंदर का मंजर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने 40 बुजुर्गों को आश्रम से बाहर निकाला और तुरंत आश्रम को सील कर दिया। जांच के दौरान एक बुजुर्ग महिला को कपड़ों से बांधकर एक कमरे में बंद पाया गया। पुरुषों को तहखाने जैसे अंधेरे कमरों में ताले लगाकर कैद किया गया था। कई बुजुर्गों के पास पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े भी नहीं थे और कई महिलाएं बेहद दयनीय स्थिति में पाई गईं।

टीम को आश्रम में कई बुजुर्गों की मानसिक और शारीरिक हालत बेहद खराब मिली। मामले ने प्रशासन और समाज को झकझोर कर रख दिया है। अब इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

यह घटना एक बार फिर हमारे समाज में बुजुर्गों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की गंभीर स्थिति को उजागर करती है और जिम्मेदार संस्थाओं की निगरानी की ज़रूरत को रेखांकित करती है।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More