Fela News Lifestyle Header Banner

Noida Metro: नोएडा मेट्रो विस्तार को मंजूरी, बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक चलेगी एक्वा लाइन

Noida Metro: नोएडा मेट्रो विस्तार को मंजूरी, बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक चलेगी एक्वा लाइन

Last Updated Aug - 01 - 2025, 10:31 AM | Source : Fela News

Noida Metro News: बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनने वाला मेट्रो रूट कुल 11.56 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 8 स्टेशन होंगे। इस रूट पर रोजाना करीब 1 से 1.25 ला
नोएडा मेट्रो विस्तार को मंजूरी
नोएडा मेट्रो विस्तार को मंजूरी

नोएडा में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जल्द ही बड़ी राहत आने वाली है। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार की योजना तैयार की है, जिसे केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्रजेंटेशन के बाद मिली उम्मीद

बीते गुरुवार को एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम ने दिल्ली में मंत्रालय के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन दिया। एक घंटे तक चली इस बैठक में उन्होंने बताया कि यह रूट यात्रियों के लिए कितना फायदेमंद होगा और तकनीकी व आर्थिक तौर पर कैसे संभव है। मंत्रालय का रुख सकारात्मक रहा, और अब उम्मीद है कि अगले सप्ताह मंजूरी से जुड़ा पत्र मिल सकता है, जिसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण का काम आगे बढ़ेगा।

11.56 किलोमीटर लंबा रूट, 8 स्टेशन

इस मेट्रो रूट की लंबाई 11.56 किलोमीटर होगी और इसमें 8 स्टेशन बनेंगे –

बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-142।

रोजाना 1 लाख से 1.25 लाख यात्री इस रूट पर सफर कर सकते हैं।

बेहतर इंटरकनेक्टिविटी

यह रूट न सिर्फ नोएडा के अंदरूनी हिस्सों को मेट्रो से जोड़ेगा, बल्कि बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन के जरिए दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और नोएडा की एक्वा लाइन को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को नए विकल्प मिलेंगे और सड़कों पर ट्रैफिक भी कम होगा।

5 साल पहले तैयार हुई थी डीपीआर

इस रूट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) करीब 5 साल पहले तैयार कर ली गई थी, लेकिन अब जाकर इसे मंजूरी मिलने की दिशा में कदम बढ़ा है। यह प्रोजेक्ट नोएडा के शहरी विकास, पर्यावरण बचाव और यातायात सुधार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More