Fela News Lifestyle Header Banner

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी ने कहा – “जय हिंद! उन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।”

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी ने कहा – “जय हिंद! उन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।”

Last Updated May - 07 - 2025, 10:22 AM | Source : Fela News

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय सेना की पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का समर्थन किया और कहा कि पाकिस्तानी डीप स्टेट को सबक सिखाना जरूरी था।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी ने कहा – “जय हिंद! उन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।”
भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी ने कहा – “जय हिंद! उन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।”

India Strikes in Pakistan: भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को पहलगाम हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर इस हमले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह भारतीय सेना के इस कदम का स्वागत करते हैं और पाकिस्तान की डीप स्टेट को सख्त सबक सिखाना जरूरी है, ताकि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। अंत में उन्होंने 'जय हिंद' भी लिखा।

ओवैसी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस ऑपरेशन की तारीफ की थी। भारतीय सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य ठिकानों को टारगेट किया, जो बहावलपुर और मुरीदके (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में) में स्थित हैं।

पाकिस्तानी सेना के एक प्रवक्ता ने BBC को दिए इंटरव्यू में हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भारत ने बहावलपुर और मुरीदके को निशाना बनाया। भारत की तरफ से साफ किया गया कि यह हमला तय लक्ष्यों पर केंद्रित और सावधानी से किया गया, ताकि युद्ध जैसी स्थिति न बने।

रक्षा मंत्रालय ने 1:44 बजे बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने उन आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनती थी और उन्हें अंजाम दिया जाता था।

यह भी पढ़े :  Operation Sindoor: बहावलपुर से कोटली तक ये 9 ठिकाने क्यों चुने गए एयर स्ट्राइक के लिए? जानिए वजह।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More