Fela News Lifestyle Header Banner

Operation Sindoor पोस्ट मामला,अली खान महमूदाबाद की अंतरिम जमानत बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने SIT रिपोर्ट मांगी

Operation Sindoor पोस्ट मामला,अली खान महमूदाबाद की अंतरिम जमानत बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने SIT रिपोर्ट मांगी

Last Updated May - 29 - 2025, 10:59 AM | Source : Fela News

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज FIRs की जांच पर नज़र रखेगा कोर्ट।
सुप्रीम कोर्ट ने SIT रिपोर्ट मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने SIT रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दी गई अंतरिम ज़मानत को बढ़ा दिया है। साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) से रिपोर्ट भी तलब की है।

गौरतलब है कि महमूदाबाद को उनके #OperationSindoor से जुड़ी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह उन्हें अंतरिम राहत दी थी। बुधवार को उसी मामले में उनकी जमानत की अवधि बढ़ाई गई 

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. के. सिंह की पीठ ने पहले ही उनकी पोस्ट को “डॉग-व्हिसलिंग” यानी परोक्ष रूप से भड़काने वाला बताया था। हालांकि, कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज दो FIRs की जांच पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

अब कोर्ट SIT की रिपोर्ट के आधार पर आगे का रुख तय करेगा। इस बीच, प्रोफेसर महमूदाबाद को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत मिलती रहेगी।

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More