Fela News Lifestyle Header Banner

पटना में शादी समारोह बना रणभूमि, दो भाइयों की हत्या

पटना में शादी समारोह बना रणभूमि, दो भाइयों की हत्या

Last Updated Feb - 23 - 2026, 11:34 AM | Source : Fela News

पटना के गोपालपुर में शादी के रिसेप्शन के दौरान दो सगे आइयों की 20 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई। जमीन विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है।
पटना में शादी समारोह बना रणभूमि
पटना में शादी समारोह बना रणभूमि

बिहार की राजधानी पटना में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब रिसेप्शन पार्टी के दौरान दो सगे भाइयों की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार देर रात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

मृतकों की पहचान मनीष कुमार और मनजीत कुमार के रूप में हुई है। दोर्ना राज किशोर राय के बेटे बलाए जा रहे हैं। परिवार के तीन आइयों में मनीष सबसे बड़े और मनजीत सबसे छोटे थे। दोनों भाई प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और इलाके में सक्रिय रूप से जमीन के कारोबार से जुड़े थे।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आई गांव में दौलत राम के बेटे विक्की की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने गए थे। समारोह सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया और सभी लोग अलग-अलग हो गए। बताया जा रहा है कि जब मनीष और मनजीत खाना खाकर समारोह स्थल से बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई गोलियां लगने के बाद दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वारदात की जड़ में जमीन का पुराना विवाद है। बताया जा रहा है कि गांव में लगभग 6 एकड़ जमीन को लेकर पिछले करीब 40 वर्षों से पटीदारों के बीच विवाद चल रहा था। करीब पांच महीने पहले अदालत ने मनीष के परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। गोली मारने का आरोप कृष्ण, प्रेम और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ईस्ट परिचय कुमार और सदर एएसपी वन अभिनव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में भय और गुस्से का माहौल है, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह वारदात एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि निजी रंजिश और जमीन विवाद किस तरह खूनी संघर्ष में बदल जाते हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े

सड़क किनारे खड़े चालक को रौंदकर भागा मौत बनकर वाहन

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More