Fela News Lifestyle Header Banner

रैपिडो बुक कर शख्स ने कराया खास काम, राइडर मना न कर सका, बात छू गई दिल

रैपिडो बुक कर शख्स ने कराया खास काम, राइडर मना न कर सका, बात छू गई दिल

Last Updated Aug - 01 - 2025, 11:13 AM | Source : Fela News

एक शख्स ने पहले रैपिडो बुक किया, लेकिन बाइक पर बैठने की बजाय राइडर से ऐसा काम करने को कहा, जिसकी उम्मीद राइडर ने कभी नहीं की थी। राइडर चाहकर भी मना नहीं कर सका।
रैपिडो बुक कर शख्स ने कराया खास काम, राइडर मना न कर सका, बात छू गई दिल
रैपिडो बुक कर शख्स ने कराया खास काम, राइडर मना न कर सका, बात छू गई दिल

रैपिडो से जुड़ा एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रैपिडो बाइक बुक करता है, लेकिन सफर पर जाने की बजाय राइडर से अपनी बुलेट बाइक को पेट्रोल पंप तक धक्का लगवाने को कहता है, क्योंकि उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया होता है।

पहले तो रैपिडो राइडर मना कर देता है, क्योंकि उसकी बाइक का इंजन नया बनकर आया होता है। लेकिन जब वह शख्स की मजबूरी देखता है, तो मदद करने के लिए मान जाता है और अपनी बाइक से बुलेट को पीछे से धक्का देकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा देता है।

पेट्रोल पंप पर शख्स उसे पैसे देता है और पेट्रोल भरवाने चला जाता है। वीडियो के आखिर में रैपिडो राइडर लोगों से कहता है कि अगर किसी को मदद की जरूरत हो, तो जरूर मदद करनी चाहिए।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shubham Parmar (@shubham.parmarvlogs)

गुड़गांव की यह वीडियो @shubham.parmarvlogs नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर की है, जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। लोग भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं जैसे – "शहर में शायद इसका कोई दोस्त नहीं", "रैपिडो का सही इस्तेमाल", "जुगाड़ के बादशाह हैं हम भारतीय"।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More