Header Image

झांसी में पिटबुल का कहर, महिला पर जानलेवा हमला का वीडियो वायरल

झांसी में पिटबुल का कहर, महिला पर जानलेवा हमला का वीडियो वायरल

Last Updated Sep - 05 - 2025, 03:45 PM | Source : Fela News

झांसी में पिटबुल कुत्ते ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना कैमरे में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोगों में दहशत फैल गई।
झांसी में पिटबुल का कहर
झांसी में पिटबुल का कहर

उत्तर प्रदेश के झांसी से पिटबुल डॉग अटैक का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक पिटबुल महिला के हाथ को जबड़े में दबाए हुए है और लोग दोनों ओर से उसे छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के दौरान महिला जोर-जोर से चीखती रही, लेकिन कुत्ता हाथ छोड़ने को तैयार नहीं हुआ।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग मिलकर पिटबुल को खींचते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग महिला को बचाने की कोशिश करते हैं। बावजूद इसके काफी देर तक कुत्ता उसके हाथ को कसकर पकड़े रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों को दहला दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग पिटबुल जैसे खतरनाक कुत्तों को पालने पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More