Fela News Lifestyle Header Banner

अहमदाबाद में प्लेन हादसा, यात्रियों के सवार होने की आशंका, दूर तक दिखा धुआं

अहमदाबाद में प्लेन हादसा, यात्रियों के सवार होने की आशंका, दूर तक दिखा धुआं

Last Updated Jun - 12 - 2025, 02:48 PM | Source : Fela News

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। मेघानी इलाके में विमान गिरने के बाद आग और काला धुआं उठता देखा गया। आशंका है कि
अहमदाबाद में प्लेन हादसा
अहमदाबाद में प्लेन हादसा

Gujarat Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) दोपहर एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया। मेघानीनगर इलाके में जोरदार धमाके के बाद आग की भयंकर लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक देखा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ है, लेकिन यह साफ नहीं है कि प्लेन लैंड कर रहा था या उड़ान भर रहा था।

माना जा रहा है कि यह एक यात्री विमान था और उसमें कई लोग सवार हो सकते हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें प्लेन के टुकड़े बिखरे हुए दिख रहे हैं और एक विंग टूटकर गिरा हुआ है।

दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग कुछ हद तक काबू में है और राहत-बचाव का काम जारी है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More