Fela News Lifestyle Header Banner

निर्माण स्थलों पर महिला मजदूरों की दुर्दशा: ना शौचालय, ना सुविधा, मासिक धर्म में भी काम करने की मजबूरी

निर्माण स्थलों पर महिला मजदूरों की दुर्दशा: ना शौचालय, ना सुविधा, मासिक धर्म में भी काम करने की मजबूरी

Last Updated Jun - 24 - 2025, 12:14 PM | Source : Fela News

निर्माण स्थलों पर काम करने वाली महिला मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिलतीं। शौचालय नहीं, मासिक धर्म में भी आराम नहीं—स्वास्थ्य, सम्मान और अधिकार सबकुछ दांव
निर्माण स्थलों पर महिला मजदूरों की दुर्दशा
निर्माण स्थलों पर महिला मजदूरों की दुर्दशा

दिल्ली-एनसीआर के निर्माण स्थलों पर काम करने वाली महिला मजदूरों को आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। मासिक धर्म जैसे निजी और संवेदनशील समय में भी उन्हें ना तो विश्राम मिलता है, ना ही सुरक्षित स्थान।

अंगूरी, जो एक निर्माण स्थल पर काम करती हैं, बताती हैं कि उन्हें माहवारी के दूसरे दिन भी लगातार काम करना पड़ा, जिसके कारण उनके जांघों पर गहरे निशान पड़ गए। “अगर हम टॉयलेट जाने की बात कहें तो ठेकेदार डराता है कि नौकरी से निकाल देगा,” वह कहती हैं।

वहीं ममता बताती हैं, “हम कपड़ा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बदलने की कोई सुरक्षित जगह नहीं है। हमें किसी कोने में जाकर कपड़ा पलटना पड़ता है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वही कपड़ा पहने रहना मजबूरी है।” ये बात वह शर्माते हुए उन पुरुषों के बीच कहती हैं, जो पास में बीड़ी पी रहे होते हैं।

ये हालात सिर्फ एक जगह के नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के कई निर्माण स्थलों पर महिलाओं की स्थिति ऐसी ही है। स्वच्छ शौचालयों, विश्राम के स्थानों और मासिक धर्म के दौरान सुविधाओं की कमी इन महिला मजदूरों को प्रतिदिन मानसिक और शारीरिक यातना से गुजरने पर मजबूर कर रही है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More