Fela News Lifestyle Header Banner

SCO समिट में PM मोदी का पाकिस्तान पर हमला, कहा- कुछ देश खुलेआम आतंकवाद का समर्थन करते हैं

SCO समिट में PM मोदी का पाकिस्तान पर हमला, कहा- कुछ देश खुलेआम आतंकवाद का समर्थन करते हैं

Last Updated Sep - 02 - 2025, 02:46 PM | Source : Fela News

SCO समिट में पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ देश खुलेआम आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इससे सावधान रहना चाहि
SCO समिट में PM मोदी का पाकिस्तान पर हमला
SCO समिट में PM मोदी का पाकिस्तान पर हमला

चीन के तियानजिन में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी उसी समय हॉल में मौजूद थे, जब पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत के साथ खड़े होने के लिए वह सभी मित्र देशों का आभार जताते हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि दुर्भाग्य से कुछ देश खुलेआम आतंकवाद का समर्थन करते हैं और यह पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने SCO के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि यह संगठन यूरेशिया को जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि SCO की नींव तीन स्तंभों पर टिकी है—सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर। पीएम मोदी ने सभी सदस्य देशों से अपील की कि वे मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हों और क्षेत्र को स्थिरता व विकास की राह पर आगे बढ़ाएं।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More