Last Updated Aug - 15 - 2025, 01:41 PM | Source : Fela News
Independence Day 2025 India: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत में ‘नेशनल डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन’ शुरू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से संबोधन में कहा कि भारत अब ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए “समुद्र मंथन” करेगा। इसके तहत समुद्र के भीतर तेल और गैस के भंडार खोजने के लिए नेशनल डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि “क्रिटिकल मिनरल” की खोज के लिए भी नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन के तहत 1200 से अधिक स्थानों पर काम हो रहा है। ये खनिज आधुनिक तकनीक और उद्योगों के लिए जरूरी हैं, लेकिन दुनिया में इनकी उपलब्धता सीमित है।
मोदी ने युवाओं से कहा कि वे अपने इनोवेटिव आइडिया को आगे बढ़ाएं और उन्हें छोड़ें नहीं, क्योंकि आज का आइडिया आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बन सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए हर पल की कीमत है और अब देश रुकना नहीं चाहता।